इंटर कॉलेज शूटिंग स्पर्धा भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
इंटर कॉलेज शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने दिखाया दम
रोहड़ू। सीमा काॅलेज में इंटर कॉलेज शूटिंग प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन बुधवार को सीमा काॅलेज, संजौली काॅलेज, पालमपुर काॅलेज, धर्मशाला काॅलेज, बैजनाथ काॅलेज, कोटशेरा काॅलेज, डीएवी कॉलेज कांगड़ा और सोलन महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर राइफल और पिस्टल से निशानेबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन किया। काॅलेज की प्राचार्या डॉ. ललिता रावत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को प्रोत्साहित करती हैं। इस अवसर पर प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डॉ. अनिल चौहान, प्रबंधक सचिव प्रो. वरुण समेत काॅलेज के सभी सदस्य उपस्थित रहे।