फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुन्नी में मनाई परशुराम जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी। परशुराम जयंती पर सुन्नी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देव भूमि स्वर्ण संगठन जिला शिमला की सुन्नी इकाई ने परशुराम को पुष्प अर्पित कर जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान देवभूमि स्वर्ण संगठन जिला शिमला के अध्यक्ष अशोक कंवर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को परशुराम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परशुराम के जीवन से ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। उनके किए धार्मिक कार्यों से सभी जन को सनातन धर्म के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की सीख मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि जो भी कोई सनातन धर्म पर प्रहार करेगा, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण चंद ठाकुर, अरविंद शर्मा, ललित शर्मा, अमर सिंह वर्मा,सीताराम वर्मा,विनय शर्मा,अमर सिंह ठाकुर, भक्ति प्रकाश शर्मा और मुकेश कुमार द्वारा परशुराम को पुष्प अर्पित किए गए ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें