फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चांगो में डुकनल से तालंग मोड़ तक सड़क के किनारे पार्किंग पर प्रतिबंध

विज्ञापन
रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता करते उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
संकरी सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से बढ़ रही परेशानी, उपायुक्त ने जारी किया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के चांगो गांव में डुकनल से तालंग मोड़ तक अब सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने इस सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग जोन घोषित किए हैं । जिला प्रशासन के अनुसार डुकनल से तालंग मोड़ तक सड़क संकरी और तंग है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की अनियमित और बेतरतीब पार्किंग के कारण मार्ग पर यातायात संचालन प्रभावित हो रहा था। इससे आम वाहन चालकों के साथ-साथ आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी आवाजाही में दिक्कत पेश आ रही थी। जनसुरक्षा और यातायात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी की जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक किन्नौर और थाना प्रभारी पूह को नो पार्किंग व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग को निर्धारित स्थान पर नो पार्किंग जोन के सूचना पट्ट लगाने और आवश्यक चिह्न स्थापित करने को कहा गया है। पंचायत चांगो को भी प्रशासन के आदेश के क्रियान्वयन में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग दें। प्रशासन के इस फैसले से संकरे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही आसान होने के साथ आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी निर्बाध रास्ता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें