फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अभिभावकों को रचनात्मक मूल्यांकन के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
तुनन स्कूल में एसएमसी की बैठक में उपस्थित अभिभावक और शिक्षक। स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
. तुनन स्कूल में अभिभावक और शिक्षकों ने शैक्षणिक गतिविधियों पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुनन में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार ने अध्यक्षता की। बैठक में स्कूल के सर्वांगीण विकास और कई मुद्दों पर चर्चा की गई। अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के विकास के लिए आगामी रूपरेखा तैयार की। बैठक में स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम सिंह ने अभिभावकों को रचनात्मक मूल्यांकन-3 के बारे में जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय की शैक्षणिक पाठ्यक्रम गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने अभिभावकों से पाठ्यक्रम पर चर्चा और सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का योगदान विद्यार्थियों के विकास के लिए आवश्यक है। शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी अपना योगदान देना होगा। पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को खेलकूद और अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रवक्ता मेहर सिंह ने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों का बच्चों की पढ़ाई में सहयोग का आह्वान किया। अध्यापकों ने बच्चों के मासिक परीक्षा रिपोर्ट अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें