रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में 30 अगस्त को अभिभावक-शिक्षक मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। अभिभावक-शिक्षकों की आम सभा विद्यालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। स्कूल की प्रधानाचार्या जयंती धीमान ने बताया कि आम सभा में पीटीएम आभास स्कूल शिक्षा सचिव हिमाचल पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। शिक्षा संवाद और बच्चों की आपार आईडी पर चर्चा की जाएगी। अभिभावकों को आपार आईडी के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम सभा का आयोजन हर वर्ष 5 सितंबर को होता है, इस वर्ष आमसभा का आयोजन 30 अगस्त को ही किया जाएगा। साथ ही शिक्षा संवाद का भी आयोजन किया जाएगा। स्कूल प्रधानाचार्य ने एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सदस्य और अभिभावकों से आम सभा में शत प्रतिशत उपस्थिति का आह्वान किया है।