फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: परशुराम सेवा समिति नवरात्र में सेवा कार्य करेगी शुरू

विज्ञापन
परशुराम सेवा समिति रामपुर की बैठक में उप​स्थित सदस्य । संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। परशुराम सेवा समिति रामपुर की पहली बैठक हुई। समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में समिति के आगामी सेवा कार्यों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समिति के सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति की ओर से नवरात्र पक्ष से भंडारे और शहर के जरूरतमंद लोगों की सहायता सहित सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्य शुरू किए जाएंगे। समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि आगामी समय में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान देशबंधु गौतम, महासचिव मोंटी लिंहांटू, सचिव हितेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा, मोहित शर्मा, फाउंडर मेंबर श्यामलाल लिंहांटू और हरिंदर शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें