फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पप्पू सत्य बने प्रदेश कोली कल्याण बोर्ड के सदस्य

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कोली कल्याण बोर्ड के सदस्य बने पप्पू सत्य। स्रोत : बोर्ड
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और मिल्कफेड चेयरमैन का जताया आभार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी कांग्रेस के नेता पप्पू सत्य को प्रदेश सरकार ने कोली कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। पप्पू सत्य ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, दुग्ध उत्पादक संघ के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर और कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी परस राम का आभार व्यक्त किया। पप्पू सत्य ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का अवसर है। वह बोर्ड के माध्यम से कोली समाज और अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस नियुक्ति के माध्यम से पप्पू सत्य ने समाज सेवा में एक नई जिम्मेदारी संभाली है और उम्मीद जताई कि उनकी सक्रिय भागीदारी से कोली समाज के हितों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी समाज के लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपील भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें