भावानगर (किन्नौर)। पानवी गांव को जल्द ही छोटे संपर्क सड़क की सुविधा मिलने वाली है। जोक्टारिंग से पानवी गांव के लिए करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का काम शुरू हो गया है। सड़क के निर्माण के लिए स्थानीय निवासी सुदेश पंचारस ने अपने बगीचे के बीच से निस्वार्थभाव से जगह दी है। बगीचे के बीच से जगह देने से इस संपर्क सड़क का निर्माण संभव हो पाया है। इसके अलावा भी अन्य ग्रामीणों ने अपनी भूमि दी है। सड़क के निर्माण से पानवी गांव के लोगों को अब लंबे रास्ते का इस्तेमाल नहीं करना होगा। पानवी के गांव के लोगों ने सुदेश पंचारस सहित अन्य लोगों को धन्यवाद किया है। सड़क के निर्माण की देखरेख पानवी पंचायत के प्रधान यशवंता और बीडीसी हिम्मत सिंह कर रहे हैं।