फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से दरारें, खतरे की जद में गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिशटवाणी गांव के ऊपर पहाड़ी में दरारें, भूस्खलन से दहशत
विज्ञापन

चट्टानें खिसकने से बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने तकनीकी जांच की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोडडू। जांगलिख पंचायत के फिशटवाणी गांव के ऊपर पहाड़ी में भूस्खलन से खतरा बढ़ गया है। भारी बारिश के बाद पहाड़ी और जमीन में जगह-जगह बड़ी दरारें पड़ गई हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर जमीन पर दरारें आ गई है और कई जगह जमीन धंस गई है। गहरी दरारें भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। बारिश जारी रहने पर भूस्खलन और बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी की मौजूदा स्थिति का समय रहते निरीक्षण बेहद जरूरी है। जल शक्ति विभाग के निर्मित पानी के टैंक को लेकर सबसे अधिक चिंता जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, टैंक के पीछे भारी चट्टानें खिसकने की स्थिति सामने आई है। यदि लगातार बारिश से पहाड़ी का दबाव बढ़ता है, तो चट्टानें या मलबा टैंक तक पहुंच सकता है। इससे नीचे बसे फिशटवाणी गांव के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। जांगलिख के लंबरदार महावीर सिंह ने कहा कि पहाड़ी पर बढ़ते भूस्खलन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों से मौके का निरीक्षण करने की अपील की। उनका कहना है कि स्थिति की गंभीरता का आकलन किया जाना चाहिए। हालांकि, ग्रामीणों ने अभी तक प्रशासन को औपचारिक रूप से सूचना नहीं दी है। वे जल्द ही संबंधित विभागों को अवगत करवाकर तकनीकी जांच की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने विशेषज्ञों की टीम भेजने की मांग की है। यह टीम पहाड़ी में पड़ी दरारों का विस्तृत निरीक्षण करे। भू-कटाव प्रभावित क्षेत्र और जल शक्ति विभाग के टैंक की सुरक्षा भी जांची जाए। उनका कहना है कि समय रहते एहतियाती कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। लगातार बारिश के बीच यह खतरा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें