आनी (कुल्लू)। आनी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पनेऊ नाग मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन कथा व्यास श्री जनार्दनाचार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपनी सभी इंद्रियों को भगवान के सुमिरन और सत्कर्मों में लगाना चाहिए। भगवान की प्राप्ति के लिए किसी आडंबर की नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम और श्रद्धा की आवश्यकता है। भगवान प्रेम के भूखे हैं। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष फकीर चंद वर्मा, तारा चंद वर्मा, संतोष ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, नंद लाल शर्मा, रणवीर सिंह, नीलम, मंजू, आरओ अरुण शर्मा, डॉ. राजेश राणा और राजेंद्र ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।