फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पनेऊ से च्वाई तक अंग्रेजों के समय का ट्रैक संवरेगा

विज्ञापन
प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. संजय सूद आनी के पर्यटन स्थल पनेउ का किया निरीक्षण। संवाद
विज्ञापन
आनी क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पनेऊ और आसपास की पंचायतों को किया जाएगा विकसित
विज्ञापन

हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)।
आनी क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पनेऊ और आसपास की पंचायतों को विकसित किया जाएगा। पनेऊ से च्वाई वाया जागो तक अंग्रेजों के समय में बना लगभग 10 किलोमीटर लंबे ऐतिहासिक ट्रैक को संवारा जाएगा। यह जानकारी प्रिंसिपल कंजरवेटर ऑफ फोरेस्ट एवं हेड ऑफ फोरेस्ट डॉ. संजय सूद ने पनेऊ और टकरासी क्षेत्र के दौरे के दौरान विशेष बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि जायका परियोजना के अंतर्गत पनेऊ और आसपास की पंचायतों के विकास की संभावनाएं तलाशी जाएगी। पनेऊ क्षेत्र के सभी पुराने वन मार्गों को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। देवदार के घने जंगलों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पनेऊ क्षेत्र में देवदार के पेड़ों का घनत्व अत्यधिक है और कई पेड़ों की आयु बहुत अधिक हो चुकी है। कुछ स्थानों पर पेड़ों में रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इस कारण जड़ से सड़ने की समस्या सामने आ रही है। इस विषय में विशेषज्ञों की एक टीम क्षेत्र का निरीक्षण करेगी। साथ ही, आकाशीय बिजली से होने वाले नुकसान का भी अध्ययन किया जाएगा। वनों में आग की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. सूद ने स्थानीय लोगों से विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण ही हमारा जीवन है और इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पनेऊ की शांत, स्वच्छ और मनोहर वादियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। यदि हम इन प्राकृतिक धरोहरों को संरक्षित रखेंगे, तो यही हमारे भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी होगी। इसके अतिरिक्त पनेऊ से शुश तक की सड़क को भी संवारा जाएगा। इस दौरान डॉ. संजय सूद ने पनेऊ स्थित नाग देवता मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के कारदार रूपेंद्र ठाकुर ने मंदिर में लाइटें लगाने, पनेऊ से टिपर वन सड़क के चौड़ीकरण और पनेऊ से च्वाई तक के वन मार्ग को ब्राइडल पाथ के रूप में विकसित करने की मांग रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें