फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर की 22 पंचायतें टीबी मुक्त होने पर सम्मानित, महात्मा गांधी की प्रतिमाएं भेंट

विज्ञापन
किन्नौर में टीबी मुक्त पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित करतीं उपायुक्त। पीआरओ
विज्ञापन
दो पंचायतों को स्वर्ण, 10 को रजत और 10 पंचायतों को कांस्य श्रेणी में मिला सम्मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिले की 22 पंचायतों को टीबी उन्मूलन में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बुधवार को उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने पंचायत प्रतिनिधियों को महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सम्मान समारोह में दो पंचायतों को लगातार तीन वर्षों तक टीबी मुक्त स्थिति बनाए रखने पर स्वर्ण श्रेणी में सम्मानित किया गया। वहीं, 10 पंचायतों को रजत और 10 पंचायतों को कांस्य श्रेणी में सम्मान मिला। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग और पंचायतीराज संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पंचायतों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान, जांच और उपचार सुनिश्चित करने के साथ ही मरीजों के प्रति भेदभाव समाप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। समारोह में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने किन्नौर को टीबी मुक्त बनाने और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मिलकर कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्प राज ठाकुर और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

किन्नौर में टीबी मुक्त पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित करतीं उपायुक्त। पीआरओ

किन्नौर में टीबी मुक्त पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित करतीं उपायुक्त। पीआरओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें