नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल और कुपवी उपमंडलों में 13 पंचायतें निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। कुपवी उपमंडल की मालत, बाग-दमराह और चुरायण पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। वहीं, चौपाल उपमंडल की खद्दर, बिजमल, कुताह, क्यारी (शिलांन), बागहर (चौकी), सरांह, पंदराड़ा, जावग-छमरोग, लछोग और बौहर पंचायतों में भी आपसी सहमति से चयन किया गया। इन पंचायतों में परंपरागत खुमलियों (बैठकों) का आयोजन किया गया, जिनमें ग्रामीणों ने आपसी सहमति और भाईचारे की मिसाल पेश की। तय किया गया कि यदि इस बार प्रधान पद किसी एक गांव को मिला है तो अगली बार दूसरे गांव को अवसर दिया जाएगा। उपप्रधान, बीडीसी सदस्य और वार्ड सदस्यों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि सरकार की ओर से निर्विरोध निर्वाचित पंचायतों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का उपयोग विकास कार्यों पर किया जाएगा।