निरमंड में पंचायत समिति सदस्यों के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद नवनिर्वाचित सदस्य। संव
.अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चयन के लिए जल्द घोषित होगी तिथि : राठौर
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। पंचायत समिति निरमंड के 15 वार्डों चुनकर आए नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के लिए सोमवार को निरमंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। पंचायत समिति सभागार निरमंड में आयोजित समारोह के दौरान एसडीएम डॉ. जगदीप सिंह राठौर ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने चुनाव जीतकर आए सदस्यों को लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। पंचायत समिति वार्ड-1 चायल से मौन सिंह, वार्ड-2 कुशवा से निशा कुमारी, वार्ड-3 खरगा से लक्ष्मी देवी, वार्ड-4 बाड़ी से रणजीत सिंह, वार्ड-5 त्री से धर्मपाल, वार्ड-6 बाहवा से प्रीतिचंद्रा कुमारी, वार्ड-7 भालसी से शालिनी, वार्ड-8 त्वार से मुंगला देवी, वार्ड-9 कोट से मोहन सिंह, वार्ड-10 अरसू से हेमलता, वार्ड-11 देहरा से सुरेंद्र पाल, वार्ड-12 दुराह से गुरुमल सिंह, वार्ड-13 घाटू से रेखा, वार्ड-14 राहणु से सुनीता और वार्ड नंबर-15 बागासराहन से चुनकर आए कौल राम ने शपथ ली। एसडीएम डॉ. जगदीप सिंह राठौर ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए आधिकारिक तिथि जल्द घोषित की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में तहसीलदार निरमंड रजत शर्मा, पंचायत निरीक्षक चमन लाल चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।