फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में गरावग से पवन ने 1117 सबसे ज्यादा मत लेकर रही विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई में पंचायत समिति के चुनाव परिणाम घोषित हो गए। गरावग से पवन 1117 सबसे ज्यादा मत लेकर विजयी रहे। पंचायत समिति बाघी वार्ड-1 से शिशु पाल जीते। शिशुपाल को 762 मत पड़े। वहीं, प्रमोद कुमार को 620 और यशपाल को 611 मत पड़े। कलबोग वार्ड 2 से सुनील राजटा जीते। इनको 827 मत पड़े। इनके प्रतिद्वंद्वी कर्म सिंह को 757 मत पड़े। क्यारवी वार्ड नंबर-3 से पूजा को 723 और सुषमा को 408 मत पड़े। वार्ड नंबर-4 नगान से सुनील को 813 और विद्यानंद को 544 मत पड़े। वार्ड नंबर-5 रावला क्यार से विशाल को 770, हरिकृष्ण को 554, रोशन लाल को 243 और सुनील चौहान को 226 वोट पड़े। वार्ड नंबर-6 देवरी खनेटी से संदीपा को 1066, संतोष को 558 और अनीता को 510 मत पड़े। वार्ड नंबर-7 पनोग गीता से 864, रिनू को 570 और स्नेह लता को 528 वोट पड़े। वार्ड नंबर-8 क्यारी से तनुजा ने 1003 वोट और पल्लवी ने 822 हासिल किए। वार्ड नंबर-9 थरोला से चेतन को 876 और अरुण को 773 मत पड़े। वार्ड नंबर-10 गरावग से पवन को 1117, सुनील को 895, वार्ड नंबर 11 गुम्मा से विजय को 947 और बीना को 901, वार्ड नंबर-13 देवगढ़ से नरेंद्र पाल को 436, प्रेम प्रकाश को 430, वार्ड नंबर-14 महासू से निशा चौहान को 1114 मत और वार्ड नंबर-15 बाग डुमेहर से अरुण को 998, सरिता को 571 और लता को 257 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें