रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन विभिन्न योजनाओं और पंचायत कार्यों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी अंकुश शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों को पेसा अधिनियम के अंतर्गत ग्राम सभा की भूमिका, पंचायती राज विभाग की योजनाओं और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के बारे में जानकारी दी। प्रमुख केंद्रीय सरकारी योजनाएं, प्रदेश, राज्य सरकार की योजनाओं, टीबी उन्मूलन, नशा, वरिष्ठ नागरिकों को भरण पोषण अधिनियम 2007, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, 73 वां संविधान संशोधन और विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रथम चरण के प्रशिक्षण शिविर में 15/20 क्षेत्र की सात पंचायतों सरपारा, लबाना सदाना, गानवी, फांचा, जघोरी, क्याव और कूट के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।