फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कराणा में नशे और जुए के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों व महिला मंडलों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
आनी की कराणा पंचायत में नशे और जुए के खिलाफ जागरूकता रैली निकालते जनप्रतिनिधि और महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कराणा में नशे और जुए के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों व महिला मंडलों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

. रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक, नशा और जुआ करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। कराणा पंचायत में नशे और जुए के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीण क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पंचायत प्रतिनिधियों और महिलाओं ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली की अगुवाई पंचायत प्रधान चुनी लाल राठौर ने की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडलों की सदस्यों ने ग्रामीणों से नशे और जुए जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव में शराब पीने और जुआ खेलने जैसी गतिविधियों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति शराब या जुआ खेलते हुए पकड़ा जाता है, तो पंचायत स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए कदम उठाए जाएंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि नशे का सबसे अधिक दुष्प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। ऐसे में परिवार और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएं। उन्होंने समस्त ग्रामीणों से अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत में नशे और जुए के खिलाफ शुरू किया गया जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। ग्रामीणों के सहयोग से गांव को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग उठाई है कि समय-समय पर गांव में गश्त के लिए आएं ताकि पुलिस कार्रवाई का डर भी रहे। इस अवसर पर उपप्रधान प्रवेश शर्मा, पूर्व प्रधान रचना ठाकुर, वार्ड सदस्य बबीता शर्मा, रोशनी देवी, महिला मंडल अध्यक्ष शांता देवी, कमलेश ठाकुर, रीना ठाकुर, सुषमा देवी, अनीता देवी, मनु, मंजू, शालू, मीनाक्षी, शीला देवी, पिंकी देवी, सपना, सुषमा शर्मा, संगीता और संतोष सहित चार महिला मंडलों की सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें