फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थरोला पंचायत निर्विरोध चुनी, राजेश पुरटा बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। विकास खंड कोटखाई की ग्राम पंचायत थरोला ने भाईचारे, सहमति और एकजुटता की मिसाल पेश की है। पंचायत के लोगों ने सर्वसम्मति से राजेश पुरटा को प्रधान और धीरज बरागटा को उपप्रधान चुना। प्रधान पद के लिए विभिन्न प्रत्याशियों के बीच चर्चा कर सहमति बनाई गई, जिसके बाद सभी ने राजेश पुरटा के समर्थन में एकमत होकर उन्हें निर्विरोध प्रधान चुन लिया। उपप्रधान पद के लिए भी आपसी सहमति से धीरज बरागटा के नाम पर समर्थन किया गया। पंचायतवासियों ने अन्य प्रत्याशियों को टोपी और मफलर पहनाकर सम्मानित किया। लोगों ने कहा कि पंचायत हित में जिस प्रकार सभी ने मिलकर निर्णय लिया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए सकारात्मक संदेश है। वहीं नवनिर्वाचित प्रधान राजेश पुरटा और उपप्रधान धीरज बरागटा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें