फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू, जुब्बल, छौहारा खंड में प्रधान पद के लिए अभी तक 246 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
96 पंचायतों में अब तक उपप्रधान पद के लिए 153 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू


रोहड़ू। पंचायतीराज संस्थाओं के नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है। बीते दो दिन में रोहड़ू, छौहारा और जुब्बल विकास खंडों के तहत 96 पंचायतों में सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। रोहड़ू विकास खंड के अंतर्गत कुल 40 पंचायतें आती हैं। इसमें प्रधान पद के लिए 83 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। उपप्रधान पद के लिए 53 और वार्ड सदस्यों के लिए 196 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। जुब्बल विकास खंड के अंतर्गत कुल 24 पंचायतें आती हैं। इसमें प्रधान पद के लिए अभी तक 89 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। उपप्रधान पद के लिए 56 और वार्ड सदस्यों के लिए 110 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। छौहारा विकास खंड के अंतर्गत कुल 32 पंचायतें आती हैं। इसमें प्रधान पद के लिए 74 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। उपप्रधान पद के लिए 44 उम्मीदवार और वार्ड सदस्यों के लिए 193 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार 11 मई को नामांकन का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें