अढाल मे पंचायत भवन का शिलान्यास करते हुए विधायक मोहन लाल। संवाद
विधायक मोहल लाल ब्राक्टा ने किया शिलान्यास
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने शुक्रवार को अढाल में पंचायत भवन का शिलान्यास किया। भवन के निर्माण पर 1.14 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण ग्रामीण विकास विभाग और पंचायत निधि के सहयोग से होगा। पंचायत भवन के साथ सामुदायिक भवन का भी निर्माण होगा। भवन में आम सभा के लिए हॉल, शौचालय और पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर पंचायत को सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्प है। इसी दिशा में आधुनिक पंचायत भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है। विधायक ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इस भवन का अधिकतम उपयोग करें और इसे स्वच्छ व सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग दें। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर, उपप्रधान अनिल ठाकुर, मलक राज ठाकुर, दिलीप ठाकुर, शमशेर ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, रविंद्र जोरटा, रवि रावत , हैप्पी मेहता, विनोद ठाकुर समेत अधिकारी मौजूद रहे।