फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में पैन डाउन स्ट्राइक कानूनगो-पटवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई उपमंडल के सभी कानूनगो-पटवारी शुक्रवार को भी पैन डाउन स्ट्राइक पर रहे। सभी काननूगो-पटवारी उपमंडल कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और बैठक कर निर्णय लिया कि राज्य कार्यकारिणी के आगामी आदेश आने तक पैन डाउन स्ट्राइक जारी रहेगी। संघ के प्रधान राजेश राज्टा ने बताया कि कानूनगो-पटवारी सरकार के फैसले से नाराज हैं। कानूनगो-पटवारी महासंघ की मांग है कि प्रदेश सरकार स्टेट कैडर करने की अधिसूचना को रद्द करे। नायब तहसीलदार के पद के लिए कोटा 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत किया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि प्रदेश सरकार यदि समय रहते कानूनगो-पटवारी संघ की मांगें पूरी नहीं करती है, तो संघ किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं, इसलिए प्रदेश सरकार संघ की मांग को शीघ्र पुरा करे। उन्होंने कहा कि कानूनगो-पटवारी संघ की राज्य कार्यकारिणी के आगामी आदेश न आने तक पैन डाउन स्ट्राइक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें