फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पलथान वॉरियर्स मनाली बना विजेता

विज्ञापन
ज्यूरी में शहीद पवन धंगल खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीमों को ट्राफी दे कर सम्मानित करते मुख्
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में शहीद पवन धंगल मेमोरियल खेल कूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समाजसेवी जीता सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इनके अलावा जिला परिषद अनुराधा सफेल और एसएचओ झाकड़ी सुनील दत्त नेगी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। विजेताओं को इनाम दे कर सम्मानित किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में पलथान वॉरियर्स विजेता बना। शहीद पवन धंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी उपविजेता रहा। महिला वर्ग में कैटेगिरी गर्ल्स ने पहला और पावर फ्लेक्स जिम ज्यूरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में प्रथम स्थान महिला मंडल ज्यूरी कयार और दूसरा स्थान नारी शक्ति वार्ड नंबर-5 ज्यूरी ने हासिल किया महिला। रस्साकशी में पहला स्थान महिला मंडल कोटला और दूसरा स्थान महिला मंडल पृथ्वी ने हासिल किया। मुख्य अतिथि जीता सिंह ने विजेताओं को जीत की बधाई दी। समापन पर ज्यूरी पंचायत प्रधान राजकांता, शहीद पवन धंगल के पिता शिशुपाल धंगल, माता भजन दासी, पूर्व उप प्रधान संजय जिंटू, पंचायत सदस्य और क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें