फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर परियोजना में वीर सेनानियों को किया नमन

विज्ञापन
रामपुर परियोजना में स्वतंत्रता दिवस पर परेड का निरीक्षण करते परियोजना प्रमुख विकास मारवाह। स्रो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर । रामपुर बुशहर रामपुर जल विद्युत परियोजना में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सीआईएसएफ और हिमपैस्को के जवानों ने परेड प्रस्तुत की एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। परियोजना प्रमुख ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों, संविदाकर्मियों, सीआईएसएफ और हिमपैस्को के जवानों सहित स्थानीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वंदे मातरम प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में परियोजना के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, महिला क्लब सदस्यों और सीआईएसएफ जवानों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त किया। परियोजना प्रमुख ने विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें