फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय लोकनृत्य में छाया पदम छात्र स्कूल

विज्ञापन
राज्य स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में रामपुर स्कूल ने प्राप्त किया पहला स्थान। स्रोत : स्कूल प्
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के छात्रों ने हमीरपुर जिला के नादौन में हुई अंडर-14 राज्य स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वीरवार को रामपुर पहुंचने पर स्कूल के शिक्षकों और एसएमसी के सदस्यों ने छात्रों का जोरदार स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने बताया कि पहली बार स्कूल के छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है। स्कूल और क्षेत्र के लिए यह खुशी का पल है। उन्होंने छात्रों को हार पहनाकर सम्मानित किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पीईटी संत राम, अनिता ठाकुर, संतोष शर्मा, तिलक शर्मा, दिव्या दत्त शर्मा, खेम चौहान, जगदेव शर्मा, शीतल, भागा कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें