फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में पदम प्रभाकर का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। जनहित संघर्ष मोर्चा के सामाजिक नेता पदम प्रभाकर का आमरण अनशन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। वह क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर कार्रवाई की मांग पर अडिग हैं। आंदोलन को अब स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिलने लगा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम लगातार अनशन स्थल पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। पदम प्रभाकर ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केवल आश्वासनों से बात नहीं बनेगी। जब तक प्रमुख मांगों पर जमीन पर काम शुरू होता नहीं दिखाई देता, तब तक अनशन समाप्त करने पर विचार नहीं किया जाएगा। मोर्चा इन मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें