फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में दुकान से 577 पैकेट पटाखे बरामद, बिना लाइसेंस कर रहा था भंडारण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू पुलिस ने बाजार में एक दुकान से 577 पैकेट पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 2 नवंबर को रोहड़ू बाजार में गश्त के दौरान सूचना मिली कि अपर बाजार निवासी अजय कुमार गुप्ता अपनी दुकान में बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भंडारण और बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान की तलाशी ली। इस दौरान छह गत्ते के कार्टन में रखे पटाखों के कुल 577 पैकेट बरामद हुए। दुकानदार पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस थाना रोहड़ू में आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 119/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें