एवरेस्ट आईटीआई निरमंड के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
निरमंड (कुल्लू)।
एवरेस्ट आईटीआई सिरकोटी, निरमंड के विद्यार्थियों ने आईटीआई सत्र 2024-2026 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड के छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में गुलशन ठाकुर ने 92.33 फीसदी अंक प्राप्त कर आईटीआई में पहला स्थान हासिल किया। अमोल कायथ ने 89.50 फीसदी के साथ दूसरा स्थान पाया। तत्त्वम ने 89.33 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। फिटर ट्रेड में रचित वर्मा ने 83.66 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। नवीन ठाकुर ने 83.91 फीसदी के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुकुंदर सिंह ने 82.83 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। संस्थान के प्रबंधक विदेश शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।