शिव शक्ति धाम रोहडू़ में भँडारे का आयोजन
रोहड़ू। शिव शक्ति धाम में ज्येष्ठ रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंड़ारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के संस्थापक पंडित जोगिंदर पाल ज्योति ने बताया कि शिव शक्ति धाम में महिला मंडल ने भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया। इस दौरान मंदिर कमेटी की बैठक में आगामी धार्मिक कार्यक्रम बारे भी रूपरेखा बनाई गई। बैठक में धाम के मुख्य ट्रस्टी श्याम चौपडा़, उप प्रधान प्रकाश शर्मा, प्रेम, विनय शर्मा, गोविंद, राजेंद्र शर्मा, सुनील, संजय, जवाहर लाल भारद्वाज, सुशील चंद, वनिता सूद, सपना शर्मा, सुंदर बाला रक्षा शर्मा, संगीता चौहान, उमा कपटा, ईश्वरी चौहान और मंजू गुप्ता मौजूद रहे।