ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के देवता पल्थान देलठ मंदिर परिसर में मंगलवार को अष्टमी पर भंडारा लगा। भंडारे का आयोजन देवता पल्थान धार्मिक उत्सव कमेटी ने किया। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और देवता पल्थान साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में नागाधार, टुटू, चूंजा, टीकरी, बेवठ और कलमोग के ग्रामीण लोगों ने प्रसाद के रूप में भंडार ग्रहण किया। देवता पल्थान धार्मिक उत्सव कमेटी के अध्यक्ष करतार ठाकुर ने बताया कि आने वाले समय में अन्य सामाजिक कार्यों में भी मंदिर परिसर में कमेटी अपना भरपूर सहयोग देगी। इस अवसर पर उप प्रधान दयाल भगेट, सचिव योगेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, बिहारी लाल, राजेंद्र राठौर, विनोद चौहान, लखन ठाकुर, केहर ठाकुर, प्यारेलाल सोनी, यश पाल चौहान, जोगिंदर ठाकुर, कमल कपूर, राकेश चौहान, सुरेंद्र मेहता, दीप सिंह राठौर, सुरजीत भगेट, अंशुमन भारद्वाज और कुंदन भारद्वाज उपस्थित रहे।