फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
अब नेरचौक मेडिकल कॉलेज में किया समायोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। प्रदेश सरकार ने आनी अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती के पूर्व आदेशों में बदलाव किया है। स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. सिमरन वैद्य, मेडिकल ऑफिसर (पीडियाट्रिक) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी में तैनात करने के आदेश संशोधित करते हुए अब श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में समायोजित किया है। डॉ. सिमरन वैद्य की आनी में तैनाती के आदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 सितंबर को जारी अधिसूचना के तहत किए गए थे। अब सरकार ने इन आदेशों में संशोधन करते हुए उनकी तैनाती का स्थान बदल दिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव आशीष सिंहमार की ओर से जारी आदेशों में उन्हें तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट उचित माध्यम से विभाग को भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें