फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला : कौल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल नेगी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि यह न केवल उन 26 शहीदों को श्रद्धांजलि है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ एक प्रतिक्रिया भी है। यह नाम उन वीरांगनाओं को सम्मान देता है, जिनके आंसुओं का हिसाब इस ऑपरेशन ने चुकाया। नेगी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों, थल सेना, नौसेना और वायुसेना ने एक संयुक्त अभियान में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जोकि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में सेना ने मंगलवार रात को पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर करारा जवाब दिया है। हमें भारत की तीनों सेना पर गर्व है, सेना की शौर्यगाथा देशवासियों को गौरवान्वित महसूस करवाती रहेगी। इस ऑपरेशन के जरिये दुनिया को भी संदेश दिया गया कि जो भारत को छेड़ेगा, उसे छोड़ेंगे नहीं। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें