फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में एटीएम बंद होने से ऑनलाइन लेनदेन प्रभावित, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के एटीएम और बैंक खातों से जुड़ी डिजिटल भुगतान सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम बंद होने के कारण संबंधित खाताधारकों के फोन पे और गूगल पे जैसे डिजिटल भुगतान माध्यमों से लेनदेन भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के समय में अधिकांश दैनिक लेनदेन डिजिटल माध्यम से किए जा रहे हैं। स्कूलों की फीस जमा करने, बिजली के बिलों का भुगतान करने के अलावा दुकानों और अन्य जरूरी खर्चों के लिए भी फोन पे और गूगल पे का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में बैंक खातों के बंद होने से लोगों को इन सभी कार्यों में दिक्कतें पेश आ रही हैं। लोगों ने बैंक प्रबंधन से मामले का तुरंत संज्ञान लेकर प्रभावित खातों और एटीएम सेवाओं को जल्द बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि डिजिटल भुगतान पर निर्भरता बढ़ने के कारण बैंक खातों से जुड़ी ऐसी समस्या सीधे तौर पर आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को प्रभावित कर रही है। वहीं, इस संबंध में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक नित्थर के प्रबंधक सुनील ठाकुर ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के नए निर्देशों के तहत जिन खातों से एक वर्ष में 10 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है, उनकी जांच के तहत खाते निष्क्रिय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित खाताधारकों को अपना आय प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। आय का प्रमाण देने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर खाता दोबारा सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें