फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी और रतनपुर में डेढ़ किलो अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना झाकड़ी के बधाल के जंगल और रतनपुर में पुलिस ने अफीम की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

मंगलवार को ज्यूरी चौकी प्रभारी एएसआई सुनीलदत्त नेगी ने दोपहर को पेट्रोलिंग के दौरान बधाल के चीड़ जंगल में सुरेंद्र, निवासी नेपाल से एक किलो 15 ग्राम अफीम और 76500 रुपये नकद बरामद किए। दूसरे मामले में झाकड़ी थाने के मुख्य आरक्षी संजीव कुमार ने रतनपुर नेशनल हाईवे में तारा चंद निवासी त्यूनी, उत्तराखंड से 528 ग्राम अफीम बरामद की।
विज्ञापन

झाकड़ी थाना के एसएचओ शेर सिंह नेगी ने बताया कि झाकड़ी पुलिस क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। ज्यूरी के बधाल चीड़ जंगल और रतनपुर से दो लोगों से एक किलो 543 ग्राम अफीम और 76500 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें