फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में कार सवार युवक से एक ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल।
विज्ञापन

चौपाल पुलिस ने चाडचधार में एक कार सवार युवक से एक ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम खगना और धबास क्षेत्रों में गश्त पर थी। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने शाम करीब 6:30 बजे चाडचधार में एक कार को रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार 25 वर्षीय उत्कर्ष नेगी के पास से एक ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी उत्कर्ष नेगी बोधना गांव, चौपाल, जिला शिमला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें