फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फसल बीमा बागवानों के लिए एक सुरक्षा कवच

विज्ञापन
आनी के बिनण में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद किसान-बागवान व अन्य। संवाद
विज्ञापन
आनी में किसानों-बागवानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के बिनण क्षेत्र में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) और किसानों-बागवानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दी जांजा वैली सहकारी किसान उत्पादक संगठन कुंगश की ओर से राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में किसानों-बागवानों को आधुनिक फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारियां भी दीं। विशेषज्ञों ने बताया कि बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के दौर में फसल बीमा किसानों और बागवानों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है, जिससे फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक संबल मिलता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला से रमना पठानिया और रवि कुमार ने सहकारी क्षेत्र की भूमिका, एफपीओ के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। भारतीय कृषि बीमा कंपनी से घनश्याम ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना की कार्यप्रणाली, दावा प्रक्रिया और समयबद्ध भुगतान की जानकारी दी। शील बायोटेक कंपनी से ब्रह्मा नंद ने भी अपने विचार साझा किए। किसान उत्पादक संगठन कुंगश के सीईओ विनोद ठाकुर ने किसानों को एफपीओ से जुड़ने के लाभ बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से न केवल बीमा और वित्तीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिलता है, बल्कि बाजार तक सीधी पहुंच भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने किसानों से योजनाओं में अधिक से अधिक पंजीकरण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें