फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशे के खिलाफ सभी को एकजुट होकर करना होगा काम

विज्ञापन
ठियोग के देहा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम को किया सम्मानित। संवाद
विज्ञापन
ठियोग में एक दिवसीय पुलिस सम्मान दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के देहा में महिला मंडन बलग और मनीष चौहान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान से वीरवार को एक दिवसीय पुलिस सम्मान दिवस मनाया गया। राज्य अध्यक्ष महिला सेल रंजना ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान एसएचओ घनश्याम शर्मा, एएसआई विजय प्रकाश, एएसआई शीतल प्रकाश और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रंजना ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए घातक है। देहा पुलिस नशे के खात्मे के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चिट्टे का कारोबार करने वाले समाज और युवाओं का भविष्य तबाह करने में जुटे हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी लोगों को पुलिस का साथ देना होगा, तभी हम सब आने वाली पीढ़ी को बचा पाएंगे। इस मौके पर दलीप सुमन, मनोज कुमार और विक्रम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें