फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविरों में युवाओं को दी जा रही कानूनी अधिकारों की जानकारी : जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नीरथ पंचायत में लगा एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को नीरथ पंचायत में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर लगा। इसमें सीडीपीओ रामपुर शशि ठाकुर और तहसील कल्याण अधिकारी कर्मवीर कश्यप स्रोत व्यक्ति के रूप में मौजूद रहे। शिविर में जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर को आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं को कानूनी अधिकार और निशुल्क कानूनी सहायता से अवगत करवाना है। निशुल्क कानूनी सेवाओं का तात्पर्य समाज के उन गरीब और कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है, जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुफ्त कानूनी सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता, एडीआर तंत्र, नालसा के जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें