फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राहणू में आज ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमेंगे लोग

विज्ञापन
देवता साहिब दोगणू अपने मंदिर लालसा से राहणू को रवाना होते हुए। संवाद
विज्ञापन
देवता साहिब दोगणू लालसा शिरकत कर बढ़ाएंगे मेले की शोभा
विज्ञापन

छिज्जा कालेश्वर, नगेला कीम और करेरी नाग देवता साहिब के सानिध्य में मनाया जाएगा ऐतिहासिक मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/डंसा।
12/20 घाटी के राहणू में शुक्रवार को एक दिवसीय ऐतिहासिक मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले में नोगवैली के देवता साहिब दोगणू लालसा शिरकत कर शोभा बढ़ाएंगे। वहीं, मेले में स्थानीय देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी, नगेला कीम और करेरी नाग देवता साहिब मौजूद रहेंगे। मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटियों का दौर चलेगा। मेले में शरीक होने के लिए देवता साहिब दोगणू लालसा वीरवार को अपने देवालय से राहणू को रवाना हुए। लाव-लश्कर के साथ देवता साहिब ने मंदिर से प्रस्थान किया। देवलू और देवता साहिब नाचते-गाते हुए गंतव्य पहुंचे, जहां आयोजकों ने देवता साहिब संग देवलुओं को जोरदार स्वागत किया। मेले में चार देवताओं सहित हजारों लोग भाग लेंगे। एक दिवसीय मेले में वाद्य यंत्रों की धुनों पर ग्रामीण संग देवलू नाटी डालेंगे। भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति संजोने का संदेश देंगे। मेले में हजारों लोग देवताओं के समक्ष शीश नवाएंगे और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें