फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज के स्वयंसेवकों ने परिसर में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय आनी में लगा एक दिवसीय स्वच्छता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी की दोनों राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने एक दिवसीय स्वच्छता शिविर लगाया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर, आंतरिक और बाह्य क्षेत्र, बगीचों, प्रवेश द्वार और मार्ग के आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। इसके बाद स्वयंसेवियों ने स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता के प्रसार के लिए शपथ भी ली। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है, यह सामाजिक दायित्व और राष्ट्रीय चरित्र का प्रतीक है। इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग और सेवा भाव के साथ पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का विकास करते हैं। उन्होंने दोनों इकाइयों के स्वयंसेवियों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें