पुह में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोग।स्रोत: संगठन
पूह में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। पूह में सरयान विज्ञान फाउंडेशन ने शुक्रवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था के कलाकारों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर ग्रामीणों को सभ्यता, संस्कृति और भाषा को संजोने का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण में आ रहे बदलाव को लेकर भी चिंता जताई। संस्था की निदेशक प्रीति नेगी ने कहा कि जिला प्रशासन और पंचायत के सहयोग से संस्था की ओर से जिले की भाषा और संस्कृति को संजोने का संदेश दिया जा रहा है। संस्था के संयोजक सौरव सुमन नेगी ने कहा कि सभ्यता, संस्कृति और भाषा के संरक्षण के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है। इस मौके पर पूह के एडीएम रविंद्र ठाकुर, पूह के प्रधान राजेश नेगी, उप प्रधान तांजिन दोरजे किला, महिला मंडल की प्रधान कमला देवी और उप प्रधान रिंगजिन नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।