रामपुर आंगनबाड़ी में लगा एक दिवसीय जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत रामपुर सर्कल में शुक्रवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर शिविर में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। सुपरवाइजर रामपुर सर्कल ज्वाला देवी ने पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने आकर्षक गतिविधियों और संवाद के माध्यम से उपस्थित लोगों को पोषण की महत्ता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता शिविर का उद्देश्य समुदाय को संतुलित आहार, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी बुनियादी जानकारी उपलब्ध करवाना है। ठाकुर ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, प्रधानगण, एएलएमएससी सदस्य और ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।