रिकांगपिओ (किन्नौर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि किन्नौर जिले में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 3450 है। जिले में सोमवार को 109 सैंपल लिए गए। 90 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इनमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित 48 वर्षीय व्यक्ति हांगो गांव का निवासी है। 19 सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 6 है। अब तक कुल 77231 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 73718 की रिपोर्ट नेगेटिव और 3494 की पॉजिटिव आई है। कोविड के कारण 38 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है। संवाद