फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छह ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहन चौकी की पुलिस ने नाके पर आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास छह ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह गिरफ्तारी शनिवार को पुलिस चौकी सराहन (कैंप ज्यूरी) की टीम ने की। टीम ज्यूरी स्थित जेपीएस स्कूल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन चालक के पास से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। आरोपी की पहचान रामपुर के जघोरी गांव निवासी 38 वर्षीय दीपक राज के रूप में हुई है। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना झाकड़ी में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें