फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उनू महादेव मंदिर में हजारों भक्तों ने नवाया शीश

विज्ञापन
महा​​शिवरात्रि के अवसर पर ज्यूरी के ऐतिहासिक तीर्थ उनू महादेव में में दर्शन के लिए पहुंचे हज
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। महाशिवरात्रि के अवसर पर ज्यूरी के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल उनू महादेव मंदिर में शिव दर्शन के लिए हजारों भक्त मंदिर पहुंचे। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने गर्म पानी के कुंडों में स्नान करने के बाद शिवलिंग पर धूप, दीप, फूल, फल और जलाभिषेक किया। भक्तों को पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा। उनू महादेव के महंत बाबा मस्तगिरि ने बताया लोगों में भगवान के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है। साल-दर-साल महाशिवरात्रि, मकर संक्रांति, सावन महीने और तैयारियों पर भक्तों की भीड़ मंदिर में बढ़ती जा रही है, लेकिन उनू महादेव में हजारों लोगों की आस्था के बावजूद सरकार इस ऐतिहासिक तीर्थ के विकास के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है। यदि सरकार इस के विकास के लिए प्रयास करे तो धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है, जिसका क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। वीरवार को किन्नौर कल्याण समिति के सहयोग से मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें