फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एंबुलेंस सड़क से जुड़ा ओलवा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मिठाई और हलवा बांटकर मनाई खुशी
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र कुमार ने किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश (कुल्लू)। तलुना पंचायत का ओलवा गांव आजादी के बाद एंबुलेंस सड़क से जुड़ गया है। सड़क का आनी के लोकेंद्र कुमार ने लोकार्पण किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का टोपी और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सड़क सुविधा मिलने पर मिठाई और हलवा बांटकर खुशी को साझा किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में अब तक बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब गांव तक सड़क सुविधा मुहैया होने से एंबुलेंस की ग्रामीणों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। विधायक लोकेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को सड़क सुविधा की बधाई देते हुए कहा कि दूरदराज के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने विभाग को सड़क के रखरखाव और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। इस मौके पर एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष अमर ठाकुर, भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष वेद ठाकुर. दलाश मंडल अध्यक्ष विवेक वर्मा और तलुना पंचायत की प्रधान रोशनी देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें