निरमंड।
निरमंड से एक 29 वर्षीय युवक के तीन माह से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार निरमंड तहसील के गांव सुनैर निवासी पवन कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका बेटा डोला राम पिछले तीन माह से लापता है। परिजनों ने उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा है। काफी समय तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस थाना निरमंड में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद