कमेटी के पूर्व महासचिव व पूर्व अध्यक्ष पंचायत समिति यशपाल तनाईक
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं पंचायत समिति चौपाल के पूर्व अध्यक्ष यशपाल तनाईक ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों को शीघ्र निपटाएं। क्षेत्र की लंबित पड़ी सड़कों की डीपीआर वन विभाग की स्वीकृति व संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट को जल्द तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व कांग्रेस पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कृत संकल्प है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री स्वयं दुर्गम क्षेत्रों में जाकर विकास का जायजा ले रहे हैं।चौपाल विधानसभा क्षेत्र की उठाऊ पेयजल व सिंचाई योजनाएं, जो अभी तक बिजली कनेक्शन न मिलने के कारण पूरी नहीं हो पाई हैं, उसके लिए अधीक्षण अभियंता शिमला वृत्त ने 31 मार्च तक बिजली देने का आश्वासन दिया है।