फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों  को स्वच्छता की शपथ दिलाते  रामपु
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

रामपुर परियोजना में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ वीरवार को हुआ। 2 अक्तूबर तक चलने वाले इस पखवाड़े के तहत परियोजना परिसर और परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न स्वच्छता एवं जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्वच्छता पखवाड़े के शुभारंभ पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान कर्मचारियों ने स्वच्छता को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने, आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रत्येक वर्ष स्वच्छता के लिए 100 घंटे समर्पित करने की प्रतिबद्धता भी जताई। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ और सकारात्मक जीवन का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें