फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सराहनीय कार्य पर अधिकारी, कर्मचारी किए सम्मानित

Sat, 15 Apr 2023 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
रिकांगपिओ में आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर परेड का निरीक्षण करते ह
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में शनिवार को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस मनाया गया। सीपीएस एवं कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट की सलामी दी। इस मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने देशभक्ति एवं लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके अलावा परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सीपीएस ने जनसभा में कहा कि किन्नौर के रिकांगपिओ में भी जल्द ही हेलीपोर्ट स्थापित किया जाएगा। किन्नौर में विभिन्न पन बिजली परियोजनाओं के डैमों में जलक्रीडाएं शुरू करने की दिशा में भी सरकार प्रयास करेगी। जिले के छितकुल से रक्षम के बीच राफ्टिंग सुविधा विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
बंद पड़ी पन विद्युत परियोजनाओं को पॉवर कॉरपोरेशन के माध्यम से फिर शुरू किया जा रहा है। इससे प्रदेश को औसतन एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की आय प्रतिवर्ष सृजित होगी।
स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) के तहत पन विद्युत परियोजनाओं से मिलने वाली डेढ़ प्रतिशत राशि को भी नियमित अंतराल पर वसूल किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों के विकास कार्यों को गति दी जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें