फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
रामपुर परियोजना में स्वच्छता की शपथ लेते अधिकारी, कर्मचारी। स्रोत : परियोजना प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर जलविद्युत परियोजना में 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी कड़ी में रामपुर परियोजना परिसर बायल में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख विकास मारवाह के मार्गदर्शन में बीपी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (प्रापण एवं संविदा) ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने, अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। साथ ही प्रत्येक वर्ष स्वच्छता के लिए 100 घंटे समर्पित करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें